Type Here to Get Search Results !

ट्रक ने पीछे से ऑटो को मारी ठोकर, 5 गंभीर जख्मी ओवरटेक के चक्कर में लगी ठोकर, ट्रक चालक फरार समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ एस एच 50 की घटना

 ट्रक ने पीछे से ऑटो को मारी ठोकर, 5 गंभीर जख्मी



ओवरटेक के चक्कर में लगी ठोकर, ट्रक चालक फरार



समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ एस एच 50 की घटना


2 गंभीरावस्था में डीएमसीएच रेफर


आक्रोशित ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम

समस्तीपुर संवाददाता वॉइस ऑफ इंडिया के रामाधार साहनी

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एस एच 50 पर अवस्थित गोपालपुर साईं पेट्रोल पंप के समीप एक आॅटो BR07PC 2744 को ट्रक BR06G 3497 ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग को में किया घंटों जाम। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय पीएचसी कल्याणपुर में किया गया। जिसमें से दो सवारियों विकास कुमार उम्र 18 वर्ष पिता विनोद साह निवासी ग्राम- बरहेता तथा दूसरे जख्मी मंजू कुमारी उम्र 22 वर्ष पिता अनिल सदा निवासी ग्राम- कल्याणपुर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा डीएमसीएच रेफर कर दिया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं तीसरे गंभीर जयराम साहनी उम्र 60 वर्ष पिता रामसागर सहनी निवासी ग्राम- साजनपुर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर किया गया है तथा दो अन्य घायलों मनीष कुमार उम्र 20 वर्ष पिता सुरेश पाल निवासी ग्राम- गोपालपुर एवं अमरेश कुमार उम्र 22 वर्ष पिता राजू शाह निवासी ग्राम- महुआ, जिला- वैशाली का इलाज कर घर भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त दोनों गाड़ियां समस्तीपुर की ओर से आ रही थी। ऑटो सवारी उतारने के लिए मुख्य पथ पर रुकी हुई थी इसी क्रम में ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से ऑटो को जोरदार ठोकर मार दी। ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा। ग्रामीणों के द्वारा सूचना देने पर स्थानीय थाना एस आई परशुराम झा की अध्यक्षता में दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा ट्रक को कब्जे में लेकर थाना ले आई। थाना प्रभारी ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक फरार होने में सफल रहा ट्रक को जप्त कर लिया गया है तथा घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रसर कार्रवाई जारी है। खबर प्रेषण तक किसी भी किस्म के एफ आई आर की जानकारी नहीं मिली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.