Type Here to Get Search Results !

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण एवं सी0एम0पी0एम0 पोर्टल का हुआ समीक्षात्मक बैठक

 जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण एवं सी0एम0पी0एम0 पोर्टल का हुआ समीक्षात्मक बैठक


समस्तीपुर::-  जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में लोक शिकायत निवारण एवं सी0एम0पी0एम0 पोर्टल की समीक्षात्मक बैठक की गई।


वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी की  रिपोर्ट

बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सभी अनुमंडल समस्तीपुर जिला के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी सी0एम0पी0एम0 पोर्टल एवं आई0टी0 प्रबंधक उपस्थित थे।


बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा निम्नलिखित बिंदुओं पर निर्देश दिया गया-


1. लगातार सुनवाई से अनुपस्थित रहने वाले लोक प्राधिकार को चिन्हित कर कारण पृच्छा किया जाए।


2. लगातार अनुपस्थि रह रहे लोक प्राधिकार के कारण पृच्छा समय से प्राप्त नही होनेकी स्थिति में विभागीय नियमानुसार दंड अधिरोपण की करवाई की जाय।


3. किसी भी स्थित में परिवाद का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के उपरांत न किया जाय।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.