दहेज को लेकर दुसरी शादी करने पर पति पर प्राथमिकी दर्ज।
शमशाद अजीज
नौतन/पश्चिम चम्पारण:- बैरिया थाना क्षेत्र के फुलियाखाॅड में शादी के दो साल बाद दहेज की लालच में एक पत्नि के रहते दुसरी शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत श्यामपुर कोतराहाॅ निवासी देशबंधु प्रसाद की पुत्री ममता देवी अपने पति रामजी साह ,ससुर सुरेंद्र साह,भसुर धीरज साह,लालबाबु साह,गोलु कुमारी के उपर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बतायी कि दो वर्ष पुर्व हिन्दू रिती रिवाज से रामजी साह के साथ मेरी शादी हुई। शादी के कुछ दिन बाद से उक्त लोग दहेज में एक लाख रुपए की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद पुत्री पैदा होने से आक्रोशित होकर गाली गलौज करते हुए बेटी पैदा करने का आरोप लगाते हुए मारने पिटने लगे। और मेरे पति की दुसरी शादी करने की साज़िश करते हुए एक अक्टुबर देर रात्रि मिटृटी का तेल छिड़क कर मुझे तथा मेरी पुत्री को जान से मारने का प्रयास किए। एवं दहेज में तीन लाख रुपए नहीं देने पर रामजी साह की दुसरी शादी परिवार वालों ने करा दी। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि महिला के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।।

