बेतिया पुलिस ने अपराध करने की योजना बना रहे 10 युवकों को दबोचा।
बाइक, सेलफोन,कट्टा और जीवित कारतूस बरामद।
अपराधियों मे 7 की आयु 10 से 20 वर्ष, सभी का आपराधिक इतिहास।
रवीश कुमार मिश्रा
बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- जिला अंतर्गत बेतिया पुलिस के समकालीन अभियान में मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने 31 दिसंबर 2020 को अपराध की योजना बना रहेअपराधकर्मियों को आग्नेयास्त्र और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बेतिया पुलिस के हवाले से खबर है कि पुलिस ने अपराध की योजना बनाते हुए 10 युवको को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवको की उम्र 18 से 26 वर्ष बताई गयी है। जिन्हे गिरफ्तार किया गया है, उनमें नंदन कुमार 18 वर्ष, अजित कुमार 19 वर्ष, मिथिलेश कुमार 19 वर्ष, विक्की कुमार 25 वर्ष, सिपाही कुमार 21 वर्ष, ओमप्रकाश कुमार 18 वर्ष, अनिल कुमार उर्फ़ सूखा 20 वर्ष, मनु राम 20 वर्ष, दीनानाथ कुमार 20 वर्ष और लौरिया थाना के परोरहा के गुड्डू यादव 26 वर्ष,जो पर्वतीया टोला बेतिया में रहकर अपराधकर्म करता रहा है। बेतिया पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने पत्रकारों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए बताया कि मुफ्फसिल थाना के रिकॉर्ड के अनुसार सिपाही और मिथिलेश कुमार चोरी के मामले और अजित कुमार चाकूबाजी मामले में जेल की हवा खा चुके हैं। अनिल कुमार शराब मामले में रक्सौल थानाकाण्ड में जेल जा चूका है। पश्चिम चम्पारण जिला की बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार 10 युवको के पास 315 बोर का एक देशी कट्टा, 12 बोर के देशी कट्टा 01, लोहे का चाकू 02, 12 बोर का 03 जिन्दा कारतूस, 315 बोर का 2 जिन्दा कारतूस, 03 बाइक और लूटी हुई 05 सेलफोन बरामद किया गया है। पुलिस के इस अभियान में पुनि उग्रनाथ झा, पुअनि सत्येंद्र कुमार, पूर्णकाम सामर्थ, राजीव कुमार शर्मा, अनूप कुमार राय, नरेश कुमार, सिपाही पिंटू कुमार प्रसाद, सुनील कुमार और अंगरक्षक आनंद कुमार सभी मुफ्फसिल थाना शामिल रहे।


