Type Here to Get Search Results !

गोधना गांव में हथियार लैस अपराधियों ने बाइक व मोबाइल छिनकर हुआ फरार

 गोधना गांव में हथियार लैस अपराधियों ने बाइक व मोबाइल छिनकर हुआ फरार


संवाददाता प्रभात कुमार की रिपोर्ट 

 बछवारा थाना क्षेत्र के गोधना पंचायत के गोधना गांव स्थित एनएच 28 पर हथियार लैस अपराधियों ने बाइक व मोबाइल छीन कर फरार हो गया । मामले को लेकर तेघरा थाना क्षेत्र के तेघरा नगर पंचायत वार्ड संख्या 10 अयोध्या गांव निवासी स्वर्गीय अमोद सिंह का पुत्र धर्मवीर कुमार ने बछवारा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की है ।आवेदन में उन्होंने बताया कि गुरुवार की शाम अपने कार्यालय मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर से अपनी बाइक बीआर 09 एजी 6962 से अपने घर तेघरा आ रहा था । घर आने के दौरान गोधना चौक के समीप काला रंग के एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियार लैस अपराधियों ने ओवरटेक कर आगे से मेरा मोटरसाइकिल रोक लिया और मारपीट करने लगा । हथियार लैस अपराधियों ने मेरा मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स बीआर 09 एजी 6962 और मेरा मोबाइल रेडमी नोट 8 मुझसे छीन लिया । मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है । घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर लिया गया है । जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा और आरोपी कानून के शिकंजे में होगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.