Type Here to Get Search Results !

ऑपरेशन के दौरान आत में लगा ब्लेड वाले मरीज की ईलाज के दौरान गोरखपुर में मौत।

 ऑपरेशन के दौरान आत में लगा ब्लेड वाले मरीज की ईलाज के दौरान गोरखपुर में मौत।



योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण :-  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 दिसम्बर को बंध्याकरण ऑपरेशन में डाक्टरों के लापरवाही केेे कारण मरीज के आत में ब्लेड लग गई थी । महिला का ईलाज के दौरान गोरखपुर में रविवार को मौत हो गई । मृतिका के परिजनों ने शव को गोरखपुर से उसके निवास स्थान सोनबरसा गांव लाये । जहां मुन्ना साह के मृत पत्नी ममता देवी को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड पड़ी । मृतिका के ससुर अमेरिका महतो ने बताया कि 15 दिसंबर मंगलवार के दिन उसके पतोहू का स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण ऑपरेशन कराया गया था । जिसमें ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज के आंत में ब्लेड लग गयी थी । जिस कारण महिला की स्थति बिगड़ने लगी । अगले दिन उसकी स्थिति ठीक नहीं होने के कारण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमितेश रंजन श्रीवास्तव व डॉक्टर रहीम से पूछने पर बताया गया कि थोड़ी सी गड़बड़ी है । दवा खाने के बाद ठीक हो जाएगा । लेकिन मरीज की स्थति और बिगड़ने लगी । जिसे हम लोगों ने बेतिया एक निजी अस्पताल में लेकर गये । जहां डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड को देखने के बाद बताया कि मरीज के आत में ऑपरेशन के दौरान ब्लेड लग गया है । उसके बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया था । उसके बाद महिला का इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई ।

मृतिका को देखने और परिजनों को संतावना देने के लिए जनप्रतिनिधियों का ताता लगा रहा । घटना को लेकर मृतिका के परिजनों में कोहराम मची हुई है। वही घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है । घटना से नाराज मृतक के परिजन सहित ग्रामीणों ने थाना क्षेत्र के खैरटिया बलडीहा मुख्य सड़क को घंटो जाम कर डॉक्टर द्वारा किए गए लापरवाही के विरोध में नारेबाजी भी की । मौके पर पहुंचे लौरिया विधायक विनय बिहारी व बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा सिसवा भूमिहार पंचायत के मुखिया पति लालू साह द्वारा परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया । व पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने की बात कही इस पर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.