Type Here to Get Search Results !

राशन कार्ड फॉर्म जमा नहीं करने से नाराज़ लाभुकों ने किया हंगामा ।

 राशन कार्ड फॉर्म जमा नहीं करने से नाराज़ लाभुकों ने किया हंगामा ।


वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी की रिपोर्ट


योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण,  प्रखंड परिसर स्थित आरटीपीएस कार्यालय में राशनकार्ड का फॉर्म जमा नहीं होने से नाराज़ हथिया पंचायत के सैकड़ों महिला व पुरुषों ने आक्रोश जताते हुए कार्यालय के मुख्य द्वार पर हल्ला व हंगामा किया । हालांकि आरटीपीएस कर्मियों के द्वारा हंगामे की जानकारी मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी आरटीपीएस कार्यालय पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कराया व अगले हफ्ते राशन कार्ड के फॉर्म को जमा करने का आश्वासन दिया । हंगामे के दौरान आक्रोशित लोगों से बीडीओ ने कहा कि तकनीकी खराबी होने के कारण आज फॉर्म जमा नहीं होगा अगले हफ्ते फॉर्म जमा किया जाएगा । हंगामे में शामिल सीमा देवी मंजुला देवी रानी देवी सुधा देवी आभा देवी सुनैना देवी मनतूरनी देवी आरती देवी पूजा देवी वीरेंद्र मिश्रा प्रमा साह सुबन साह मनोज प्रसाद तप्पू दुबे दयानंद बाजपेई सहित सैकड़ों लोगों ने बताया कि हफ्तों पहले से हर पंचायत का अलग-अलग दिन को राशन कार्ड के फॉर्म को जमा करने की इश्तिहार आरटीपीएस कार्यालय पर चिपकाया गया था । और कार्य भी उसी हिसाब से हो भी रहा था । इधर इश्तिहार को देखते हुए हम सभी लोग सोमवार को इस कड़ाके की ठंड में सुबह तीन बजे से ही राशन कार्ड फॉर्म जमा करने के लिए आरटीपीएस कार्यालय के सामने कतार बध होकर खड़े है । और अभी समय ग्यारह बजे कर्मियों के द्वारा बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण फॉर्म अगले हफ्ते जमा किया जाएगा । वहीं गैसलाल पटवा राजेंद्र लाल श्रीवास्तव व प्रमोद प्रसाद ने कहा कि अगर फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ानी थी तो इसकी जानकारी पहले देदी गई होती तो हम सभी लोग अपने अपने आवश्यक कार्यों को छोड़ कर नहीं आते । इधर वीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि कोई किसी तरह की हल्ला व हंगामा नहीं हुआ है । हम सभी लोगों को समझा कर घर वापस भेज दिए हैं । व फॉर्म जमा करना अगले आदेश के लिए स्थगित कर दिया गया है । जब फार्म जमा करना होगा तब आदेश निकाल दिया जाएगा ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.