नाबालिक के साथ दुष्कर्म कर हत्या के आरोपी गिरफ्तार।
बैरिया/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगही रतनपुर पंचायत के 1 जनवरी को वार्ड नंबर 6 में दशवी के छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी शिक्षक मंजूर आलम को बैरिया पुलिस ने बेतिया स्टेशन चौक से सोमवार को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार के दिन आवटा कोचिंग सेंटर के संचालक मंजूर आलम 1 जनवरी को अपने कोचिंग सेंटर में शिवानी कुमारी को बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास कर हत्या कर दिया था। जो कोचिंग से छात्रा शिवानी कुमारी का शव बरामद हुआ था और शिक्षक मंजूर आलम मौके से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा लगातार छापामारी करने के बाद सोमवार को बेतिया स्टेशन चौक से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया ।।

