Type Here to Get Search Results !

विकासशील इंसान पार्टी ने खोला मोर्चा जिला खेल पदाधिकारी की उदासीनता से बर्बाद हो रहा है युवाओं और खिलाड़ियों का भविष्य- समीर सिंह चौहानl

 जिला खेल पदाधिकारी की उदासीनता से बर्बाद हो रहा है युवाओं और खिलाड़ियों का भविष्य- समीर सिंह चौहानl



 बेगूसराय के युवाओं और खिलाड़ियों की चिर प्रतिक्षित मांग खेल भवन सह व्यामशाला का निर्माण कार्य यथाशीघ्र

 आईटीआई मैदान पन्हास में शुरू करवाने की मांग को लेकर

 विकासशील इंसान पार्टी ने खोला मोर्चाl

अपने चरणबद्ध आंदोलन की अगली कड़ी में वीर कुंवर सिंह चौक से ट्रैफिक चौक तक प्रतिवाद मार्च निकालकर किया प्रदर्शन 1 महीने के अंदर खेल भवन सह  व्यामशाला का निर्माण कार्य आईटीआई मैदान पन्हास में  प्रारंभ नहीं होने पर दिया आमरण अनशन का अल्टीमेटम। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्षसमीर सिंह चौहान ने कहा की खेल भवन व्यायामशाला के बनने में हो रहे अनावश्यक विलंब से  खिलाड़ियों का भविष्य बर्बाद हो रहा हैl खेल भवन  व्यामशाला एक महत्वपूर्ण परियोजना हैl इसमें खेल विभाग के कार्यालय तथा कई छोटे खेलों के इंडोर स्टेडियम होंगेl अत्याधुनिक संसाधनों से लैस एक व्यायामशाला होगीl इस परियोजना के लिए पन्हास स्थित आईटीआई मैदान सर्वथा उपयुक्त हैl रेलवे स्टेशन से 1 किलोमीटर से भी कम दूरी पर यह व्यायामशाला स्थित होगीl जिससे दूरदराज से आने वाले खिलाड़ियों के लिए यहां पहुंचने में सुविधा होगीl खिलाड़ियों के ठहरने के लिए कैप्शन होटल स्टेशन के बगल में स्थित हैl प्रतिदिन हजारों लोग व्यायाम करने के लिए आईटीआई मैदान में पहुंचते हैंl विभिन्न शारीरिक  प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैंl उन्हें व्यामशाला की सुविधा उपलब्ध होगीl विगत कुछ दिनों पहले कुछ लोगों ने बेसिक स्कूल में खेल भवन व्यामशाला को स्थापित करने की मांग की थीl बेसिक स्कूल भीड़भाड़ वाले जगह पर स्थित हैl स्टेशन से भी ज्यादा दूरी पर स्थित हैl वहां पहुंचने में खिलाड़ियों को ट्रैफिक जाम से जूझना होगाl वहां प्रदूषण ज्यादा हैl जिससे व्यामशाला के लिए उचित वातावरण नहीं मिल पाएगाl हम लोग आईटीआई पन्हास के मैदान में खेल भवन व्यामशाला का निर्माण कार्य  शीघ्र शुरू करवाने की मांग करते हैंl  कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने कियाl कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा जिला सचिव कैलाश यादव ने किया मौके पर सुधीर राम  संतोष साहू  मुकेश सिन्हा  चंद्रशेखर पासवान  मनोहर साहनी राजा कुमार जानकी सिंह  सुनील सिन्हा  ओंकार रजक अनिल साहनी मोहम्मद सत्तार मोहम्मद अशरफुल सुभाष महतो चुनचुन राम रोशन कुमार सनी कुमार रमन कुमार श्रवण कुमार मोहम्मद असगर के साथ दर्जनों युवा और खिलाड़ी उपस्थित थेl

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.