Type Here to Get Search Results !

कोई टाइटल नहीं

 उत्पाद विभाग को घंटों बनाया बंधक


पत्रकार ठाकुर वरुण कुमार ।



समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी के दौरान शराब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। उत्पाद विभाग के पदाधिकारीयों को  ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाकर रखा। काफ़ी  शोर-शराबे के बाद  शून्य जब्ती सूची बनाकर गृह स्वामियों को उत्पाद विभाग को दिया तब बंधन से मुक्त हुए। यह सारा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहेता गांव के वार्ड पांच की बताई जा रही है जहां कि सूचना पर पहुंचे उत्पाद विभाग की समस्तीपुर टीम ने कल्याणपुर थाना के सहयोग से दो घरों में अवैध शराब को लेकर छापेमारी की। गृह स्वामी महावीर सहनी पंचायती राज के पूर्व मुखिया राम बहादुर सहनी के घर से अवैध शराब नहीं मिलने पर गृह स्वामी सहित ग्रामीणों ने जमकर शोर-शराबा किया। करीब दो घंटों तक पहुंचे पदाधिकारियों को ग्रामीणों ने बैठा कर रखा। कल्याणपुर थाने से एएसआई सुरेश गुप्ता, उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, एसआई नीतू कुमारी, एसआई प्रमोद कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि बंधक की बात अफवाह है शोर-शराबा हुआ। शून्य पर जब्ती सूची बनाकर दोनों गृह स्वामियों को उत्पाद विभाग की टीम ने देते हुए अपने गंतव्य स्थान लौटे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.