विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज वीर कुंवर सिंह चौक पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय से पत्र के माध्यम से बेगूसराय में चौक चौराहों पर अलाव और गरीबों के बीच कंबल वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग कीl मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष समीर सिंह चौहान ने कहा की हमारा संगठन लगातार बेगूसराय में चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था और गरीबों के बीच कंबल वितरण की व्यवस्था करने की मांग कर रहा हैl ठंड लगातार बढ़ती जा रही हैl तापमान में लगातार गिरावट हो रही हैl प्रचंड ठंड के हाहाकारी मौसम में अलाव और कंबल के अभाव में गरीब इंसान त्राहिमाम कर रहे हैंl ऐसी स्थिति में गरीबों के बीच कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था नहीं होने से जिला प्रशासन की संवेदनहीनता परिलक्षित होती हैl कंबल और अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण गरीबों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैl इस वर्ष मौसम विभाग के द्वारा प्रचंड ठंड पड़ने का अनुमान हैl हमारा संगठन गरीबों के बीच कंबल और बेगूसराय में चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने की मांग करता हैl जिससे ठंड के मौसम में गरीबों को राहत मिल सकेl कार्यक्रम का नेतृत्व विकासशील इंसान पार्टी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर कुंदन कुमार शर्मा ने कियाl मौके पर जनक सिंह ओंकार रजक नंदन कुमार आशुतोष साहनी सुधीर साहू मुकेश सिंह रुपेश साहनी मोहम्मद अशरफुल दीपक साहनी के साथ दर्जनों विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थेl

