*महुआ शराब तस्कर का बढ़ा काफी कारोबार, पुलिस प्रशासन हुए पकड़ने में नाकाम*
*सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार टाइगर मोबाइल की बल्ले-बल्ले, हो रही है चिकनी कमाई*
*महीने के तौर पर लेते हैं हजारों रुपए, चौकीदार भी शामिल*
पत्रकार ठाकुर वरुण कुमार की खास रिपोर्ट।
समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत पटोरी थाना क्षेत्र के खैराज सुपौल में खुलेआम महुआ शराब बिक्रेताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अवैध शराब कारोबारी दिन-रात कारोबार कर थाना अध्यक्ष को दे रहे हैं चुनौतियां। मगर थाना अध्यक्ष ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं शुरू किया है। जहां कि एसपी विकास वर्मन बार बार दिशा-निर्देश जारी करते रहते हैं। मगर एक ऐसा थाना जो कि खुलेआम महुआ शराब के कारोबारियों के विषय में जनकारी होने के बाद भी कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करते है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सभी शराब कारोबारी वार्ड 11, खैराज सुपौल, थाना पटोरी, जिला समस्तीपुर के बताए जा रहे हैं। सवाल यह उठता है कि क्या कभी भी इस वार्ड के वार्ड सदस्य, पंच, विकास मित्र या पुलिस मित्र ने इस के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश नहीं की? आखिर इसका दोषी कौन है?
सूत्रों की मानें तो जिला परिषद् एवं पंचायत समिति के आवास से कुछ कदम हीं दूरी पर बिकते हैं इंग्लिश शराब एवं महुआ शराब। जो कि काफी आश्चर्य की बात है।
कहीं इस कारोबार में ये भी तो सम्मिलित नहीं?
अब देखना यह है कि एसपी क्या कुछ कदम उठाते हैं?



