Type Here to Get Search Results !

वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी के साथ प्रभात कुमार की खास रिपोर्ट बछवारा BREAKING NEWS बछवाड़ा बीडीओ ने दो मृतक के परिजन को दिया पारिवारिक लाभ योजना की राशि

 बछवाड़ा बीडीओ ने दो मृतक के परिजन को दिया पारिवारिक लाभ योजना की राशि 


वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी के साथ प्रभात कुमार की खास रिपोर्ट बछवारा



प्रखंड क्षेत्र के रसीदपुरऔर चिरंजीवीपुुर पंंचायत दो  मृतक के परिजन को  पारिवारिक लाभ योजना की बीसं बीस हजार रुपया बछवाङा वीडियो पूजा कुमारी के द्वारा दिया गया । मौके पर जिला परिषद सह जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष दुलारचंद साहनी मौजूद थे । बताते चलें कि बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत स्थित एन एच 28 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार चिरंजीबपुरचायत के वार्ड नम्वर तीन निवासी नवल महतो के 32 वर्षीय पुत्र बैधनाथ महतो तथा स्व जय किशुन सिंह के पुत्र रजनीश कुमार सिंह घायल हो गया । जिनमे बैजनाथ महतो की हालत चिंताजनक थीं और इलाज के दौरान मौत हो गई है । बताते चलें कि  बैधनाथ महतो अपने परिवार की भरण पोषण के लिए दिल्ली कमाने जा रहा थे। इसी कड़ी में आज भी दलसिंहसराय स्टेशन से दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रहे थे कि अचानक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया था ।


वहीं दूसरा बछवारा थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत अंतर्गत चकदीलार चौक के समीप एनएच 28 पर हुए सङक हादसे में रसीदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी रामदेव पंडित के पुत्र भूषण पंडित की मौत हो गई थी। बताते चलें कि रसीदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी रामदेव पंडित के पुत्र भूषण पंडित अपने पिता से मिलने राजीव लाइन होटल के समीप डेरा पर गया और  अपने पिता के साथ अपने घर लौट रहा रहा था । घर लौटने के दौरान तेज गति से दलसिंहसराय की तरफ से आ रही  बस ने ठोकर मार दिया था । जिससे पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पुत्र भूषण पंडित की मौत हो गई ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.