Type Here to Get Search Results !

बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव की घटना मुर्गी फार्म का संचालक था मृतक

 बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव की घटना


मुर्गी फार्म का संचालक था मृतक

वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी की खास रिपोर्ट



समस्तीपुर::- बिजली के करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के बटहा गांव की है। जहां कि सोमवार की सुबह मुर्गा फॉर्म के संचालक की मौत बिजली की करेंट लगने से हो गई है। मृतक की पहचान गांव के ही गोपाल कुमार उर्फ गुलशन पासवान के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गोपाल अपने मुर्गा फॉर्म में काम करने के दौरान नंग्ण विधुत तार के चपेट मे आकर बेहोश हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन मे रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंच रोसड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.