Type Here to Get Search Results !

धूप खिलते ठंड से मिली राहत, घरों से बाहर निकले लोग। संवाददाता विजय कुमार योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण-

 धूप खिलते ठंड से मिली राहत, घरों से बाहर निकले लोग।


 संवाददाता विजय कुमार

योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण:-  प्रखंड क्षेत्र में विगत एक सप्ताह बाद निकली धूप ने शीतलहर से ठिठुर रहे लोगों को राहत दी । विगत एक सप्ताह से बढ़ रही ठंड से परेशान लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। रविवार की रात सर्द हवा के कारण सड़के सुनसान दिखी। लेकिन उसके अगले दिन से धूप निकलने से ठंड से लोगों ने राहत की सांस ली । सोमवार की सुबह करीब 9 बजे से कोहरा हटा तो धूप निकली । छतों पर घर के सामने मैदानों में खड़े होकर लोगों ने धूप सेंकी व धूप का आनंद लिया । करीब 12 बजे से मच्छरगावां बाजार योगापटटी फतेहपुर शनिचरी चमैनिया सेमरी अमैठिया सहित आसपास के बाजारों में भी खासी चहल-पहल दिखी । लोग बच्चों के लिए गर्म कपड़े व हिटर खरीदते नजर आये । वहीं रमना खेल मैदान प्रखंड परिसर स्थित खेल मैदान स्कूल कैंपस आदि मैदानों में बुजुर्ग युवाओं व बच्चों ने खिली धूप का आनंद लिया और क्रिकेट भी खेला । लोग अपने अपने खेतों के तरफ घुमते नजर आए ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.