Type Here to Get Search Results !

वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता झुनू बाबा की रिपोर्ट BREAKING NEWS समस्तीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में घूस लेते हुए वार्ड सदस्य पति का वीडियो वायरल

 समस्तीपुर में  प्रधानमंत्री आवास योजना में  घूस लेते हुए वार्ड सदस्य पति का वीडियो वायरल


वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता झुनू बाबा की रिपोर्ट 



बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड में सरकारी योजनाओं का लाभ देने के नाम पर वार्ड सदस्य पति का घुस लेता हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में वार्ड सदस्य के पति रामचंद्र राम के द्वारा लाभूक महिला से आवास योजना का लाभ देने के नाम पर रिश्वत ली जा रही है। वीडियो में वार्ड सदस्य पति उक्त महिला को यह दिलासा दे रहा है कि एक हफ्ते में उसके खाते में योजना की राशि आ जाएगी। 



बता दें की वायरल वीडियो  हसनपुर प्रखंड के शासन ग्राम पंचायत के वार्ड नं.0 7 अंतर्गत कसिया गांव  का है जिसमे वार्ड सदस्य सितिया देवी के पति रामचंद्र राम के द्वारा ग्रामीण पुकारी देवी,  पति सियाराम महतो से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के नाम पर 10,000 रुपया रिश्वत पहला किस्त के रूप में ली जा रही है, बाकी 10,000  रुपया उनके खाते में आवास योजना की राशि आ जाने पर देने की बात कही  गयी है। 



अब देखना होगा कि घूसखोरी का यह वायरल वीडियो होने के बाद यहां अवैध वसूली के बढ़ते मामलों में रोक लगाने में प्रशासन क्या कार्रवाई करती है एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकास योजनाओं में जारी लूट खसोट, मनमानी तथा व्यापक भ्रष्टाचार को रोक पाने में कितना सफल हो पाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.