अवैध शराब के कारोबार का विरोध करना पड़ा महंगा, अपराधियों ने की गोलीबारी, दो लोग जख्मी
वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता झुनू बाबा की रिपोर्ट
समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से कहर बरपाया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभुपट्टी पंचायत के नारायणपुर डढ़िया गांव के वार्ड न. 03 से जुड़ा है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए एक परिवार को निशाना बनाया। जिसमें एक ही परिवार के दो लोग जख्मी हो गए, जिन्हे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से परिवार के लोगों में दहशत का माहौल है। इस घटना में जख्मी हुए नारायणपुर डढ़िया निवासी मुरारी कुमार ने बताया कि एक माह पूर्व उसने गांव के ही राजीव कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह के द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने की सुचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद मुफ्फसिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बरामद किया था। इसके बाद से शराब विक्रेता द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। जिसकी सूचना भी उसने पुलिस को दिया था। इस बीच शराब माफिया घर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी और उसकी मां और बहन को बदमाशों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। फायरिंग की इस घटना मे एक गोली मुरारी के सिर को छूते हुए निकल गयी। सभी जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घटना स्थल से कई खोखा बरामद किया है। इस बाबत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शंभुपट्टी पंचायत के नारायणपुर डढ़िया गांव के वार्ड न. 03 निवासी पीड़ित पूनम देवी, पति कामेश्वर महतो ने न्याय दिलाने को लेकर मुफस्सिल थानाध्यक्ष को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में पीड़ित ने राजीव कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह पे० अवधेश सिंह निवासी ग्राम शम्भू पट्टी एवं अमरजीत कुमार झा पे० न मालूम रूदौली चौक डीएवी पब्लिक स्कूल के पास तथा दो अज्ञात अपराध कर्मी जिसे देखकर पहचान सकती हूँ के ऊपर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।



