समस्तीपुर के जितवारपुर से एक चाय दुकानदार शराब बेचते रंगे हाथ गिरफ़्तार.
वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार सहनी के साथ झुनू बाबा की खास रिपोर्ट
समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर से उत्पाद विभाग की टीम ने एक चाय दुकानदार को शराब बेचते रंग हाथ गिरफ़्तार किया है। युवक की पहचान उजियारपुर प्रखंड के चैता उत्तरी पंचायत के रामचंद्र राय के पुत्र बब्लू कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जितवारपुर निज़ामत में सोने लाल ढ़ाला के समीप एक चाय दुकानदार अवैध शराब का बिक्री कर रहा है। उसके बाद मंगलवार की संध्या उत्पाद विभाग की पुलिस ने एक टीम बनाकर उक्त दुकान पर छापामारी की और दूकानदार को शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ लिया।
इस संबंध में मुफ्फसिल थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।




