दिन दहाड़े युवक को अपहरण कर 1 लाख 80 हजार रूपये लूटा,
रोसड़ा शहर के सिनेमा चौक स्थित बंधन बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे युवक को बैंक के निचे से अपराधियो ने जबरन कार बैठा कर अपहरण कर लिया,कार के अंदर मारपीट कर युवक का हाथ,पैर बांध व मुहं मे कपड़ा ठूस नीचे लिटा दिया।अपहृत युवक से अपराधियों ने सारा रूपये लूट समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र एनएच 28 पर छोड़कर भाग गया

अपराधियो ने अपहृत युवक का मोबाइल भी लेकर भाग गया।अपहृत युवक स्थानीय लोगों की मदद से इसकी सूचना ताजपुर थाना को दिया।इसके रोसड़ा पहुंच रोसड़ा पुलिस को जानकारी देकर बताया बैंक से 1 लाख 55 हजार रूपये निकाले थे और शेष रूपये मेरे पास पहले से था बैंक के अंदर युवक आया और पांच सौ रूपये का चेंज मांगने लगा पांच सौ रूपये का चेंज देकर जब बैंक के नीचे आये इसी वही अपराधी अपने कार के बुलाने का इशारा किया जैसे ही कार के पहुंचे दो अपराधी जबरन पकड़कर मुझे कार मे बैठा लिया,कार मे पहले से दो अपराधी मौजूद था उसके बाद सभी धमकाते हुए बोलने लगा चिल्लाए तो गोली मार दूंगा फिर मुझे हाथ,पैर मुंह बांध कर सीट के नीचे लेटा दिया रास्ते मे मेरे बैग और पॉकेट से रूपये निकाल लिया और ताजपुर मे छोड़कर भाग गया,रोसड़ा प्रभारी थानाध्यक्ष हारून राशिद घटना स्थल पर पहुंच बैंक और उसके बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देख छानबीन जुटी।