Type Here to Get Search Results !

गुप्त सूचना के आधार पर एक कार एवं शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार।समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना ने

 गुप्त सूचना के आधार पर एक कार एवं शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार



वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की खास रिपोर्ट

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना ने

कल्याणपुर चौक से विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। एक कार संख्या बीआर 06 सी एच 8672 भी जब्त किया गया। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली कि उपर्युक्त कार से दो शराब कारोबारी शराब लेकर निकले हैं। इस सूचना के आधार पर जब आनन-फानन में एक टीम का गठन कर जांच करवाई गई तब उक्त कार से 10 कार्टून विदेशी शराब के साथ लदौरा गांव के राजेश्वर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार तथा दूसरा व्यक्ति मालीपुर गांव निवासी दिगंबर राय का 23वर्षीय पुत्र छोटू कुमार रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है।



आपको बता दें कि थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा है कि किसी भी शराब कारोबारी को छोड़ा नहीं जाएगा। हमारे गुप्तचर सभी क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी जारी है। पकड़े जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.