रजाई दुकान में जेनरेटर की चिंगारी से लगी आग, सब कुछ जलकर खाक
पत्रकार, ठाकुर वरुण कुमार।
समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर चौक के निकट बुधवार को एक रजाई दुकान में जेनरेटर की चिंगारी से आग लग गई। जिसमें हजारों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गया। बताया गया है कि दुकानदार जब तक संभव पाते तब तक सब कुछ स्वाहा हो गया। वह तो गनीमत हुई कि हल्ला होने पर स्थानीय ग्रामीण वहां जमा हो गए और ग्रामीणों व स्थानीय पुलिस के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को कल्याणपुर चौक स्थित केडिया रजाई दुकान में अचानक जेनरेटर से चिनगारी निकलने से आग लग गई।दुकान जितवरिया पंचायत के लक्षरामपुर गांव निवासी मोहम्मद तेलगी के पुत्र मोहम्मद लालो की बताई गई है। आग लगने से दुकान में रखे रूई से बनने वाले सामान व हज़ारों रुपए के रूई जल कर राख हो गया। इस संदर्भ में सीओ अभय पद दास ने बताया कि कर्मचारी को बोल कर नुकसान की जांच की जा रही है।


