Type Here to Get Search Results !

गणित का लें आनंद: प्रोफेसर एन के अग्रवाल। दरभंगा::- गणित जीवन का अभिन्न अंग है। गणित का आनंद लेना चाहिए। गणित किसी भी विचार को व्यक्त करने का सबसे सटीक और संक्षिप्त तरीका है

 गणित का लें आनंद: प्रोफेसर एन के अग्रवाल



संवाददाता दरभंगा::- गणित जीवन का अभिन्न अंग है। गणित का आनंद लेना चाहिए। गणित किसी भी विचार को व्यक्त करने का सबसे सटीक और संक्षिप्त तरीका है। ये बातें ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ एन के अग्रवाल ने कही। डॉ अग्रवाल ने कहा कि श्रीनिवास अयंगर रामानुजम के जन्मदिन के अवसर पर उनकी याद में उनको सम्मान देने के लिये ये दिवस मनाया जाता है। रामानुजम की 125 वी जयंति के अवसर पर 26 दिसंबर,  2011 को तत्कालीन प्रधानमंत्री  डॉ मनमोहन सिंह ने ये घोषणा की। वर्ष 2012 को  राष्ट्रीय गणित वर्ष भी घोषित किया गया। डॉ रामानुजम असाधारण प्रतिभा के धनी थे। 12 वर्ष की आयु में ही ये त्रिकोणमिति में महारत हासिल कर लिये थे। संख्या सिद्धान्त में उनके कार्यो के कारण इनको संख्याओं का जादूगर भी कहा जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को गणित के महत्व के बारे में बताना है। कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हार्डी ने रामानुजम के बारे में कहा था कि आज मुझे एक ऐसा गणितज्ञ मिला है, जिसके कारण मैं जाना जाऊँगा। इस अवसर पर उपस्थित विभाग के प्रो जे एल चौधरी ने कहा कि सबो को उनके संम्मान में उनके कार्यों को पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाना चाहिए। विभाग के ही शिक्षक विपुल स्नेही ने बताया कि रामानुजम ने विश्व की धरती पर भारत का नाम रोशन किया।  ये महामानव थे। हमे उनके विचारों को आत्मसात कर लेना चाहिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.