Type Here to Get Search Results !

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सभी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों लोगों के साथ निकाला जुलूस

 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सभी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ हजारों लोगों के साथ निकाला जुलूस 



 पत्रकार रामाधार सहनी 



समस्तीपुर::- भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय सहित प्रखंड स्तरीय सभी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर हजारों लोगों का जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचा जहां श्याम किशोर कमल एवं मिथिलेश सिंह की अध्यक्ष मंडली में जनसभा में तब्दील हो गया। जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सचिव अवधेश कुमार, राज्य सचिव मंडल सदस्य लोकप्रिय विधायक अजय कुमार, रामाश्रय महतो, मनोज कुमार गुप्ता, सत्यनारायण सिंह, महेश कुमार, विश्वनाथ महतो, सिया प्रसाद यादव, नवीन सिंह, राजगीर यादव, रामदेव राय, विधानचंद्र सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपने व्यकत्वय देते हुए कहा कि विभूतिपुर प्रखंड में 10 वर्षों के बाद लाल झंडा जोशो खरोश के साथ भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया है।


साथ ही संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए एवं किसान विरोधी काला कानून के खिलाफ किसानों का राष्ट्रव्यापी संघर्ष में एकजुटता जाहिर करते हुए आगामी 29 दिसंबर को राजभवन घेराव में भाग लेने का अनुरोध किया। अंत में 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.