सातवें दिन भी इंसाफ मंच का अनशन जारी
मामला पंचायत में राशन में लूट का
कई अनशनकारियों की हालत बिगड़ी
एम.ओ. तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया गया पूतला दहन
कल होगा रेल रोको कार्यक्रम
पत्रकार , रामाधार सहनी
समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत पूसा प्रखंड क्षेत्र के मोहमदपुर कोआरी पंचायत भवन पर इंसाफ़ मंच ज़िला कमिटी समस्तीपुर के बैनर, झंडे तले पंचायत में राशन वितरण में धांधली के खिलाफ तथा नल जल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ, मनरेगा योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी प्रतिनिधि, रोजगार सेवक, पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकपा माले पंचायत सचिव मोहम्मद आले तथा माले नेता मोहम्मद ओसैद अनशन पर सातवें दिन बैठे हुए हैं। अनशनकारी का हालत बिगड़ रही है।अनशन स्थल पर सभा की अध्यक्षता इंसाफ मंच नेता शहजाद अहमद की जबकि सभा को संबोधित इनौस जिलाध्यक्ष रामकुमार, इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार, इनौस प्रखंड सचिव दिनेश कुमार सिंह, इंसाफ मंच के जिला संयोजक आफ़ताब अहमद हीरा, धर्मेंद्र कुमार, इनौस के प्रखंड उपाध्यक्ष नूरन तारा, शमशाद याकूब उर्फ शेरू, मोहम्मद अली खान, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अंजार, मोहम्मद निसार, सजहर आलम, अब्दुल कलाम इजहार उल शाह समेत कई अन्य नेता कार्यकर्ता ने संबोधित करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि कोआरी पंचायत भवन पर सातवें दिन अनशन का हो गया है लेकिन प्रशासन कुंभकरणी नींद में सोया हुआ है यदि प्रशासन आज तकअनशन कारी से वार्ता कर दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं करती है तो कल रेल रोको कार्यक्रम के तहत 63 नंबर गुमती के पास करने से यदि विधि व्यवस्था बिगड़ेगी तो इसका पूरी जवाबदेही प्रशासन पर होगी। सभा के बाद पंचायत भवन के सामने पूसा एमो तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।



