Type Here to Get Search Results !

वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी के साथ विजय भारती की रिपोर्ट भगवानपुर BREAKING NEWS पुस्तकालय का उद्घाटन सह स्वागत समारोह आयोजित 2021 तक बेगूसराय मे विश्वविद्यालय की स्थापना तय _ सर्वेस सिंह विधान पार्षद

 पुस्तकालय का उद्घाटन सह स्वागत समारोह आयोजित 

  सजावट के लिए समर्पक करें ,मो.9534457880 


 2021  तक बेगूसराय मे विश्वविद्यालय की स्थापना तय _ सर्वेस सिंह विधान पार्षद 



भगवानपुर  ( बेगूसराय ) प्रखंड क्षेत्र के मलहीपुर गांव मे ग्रामीणो अवकाश प्राप्त कर्नल के सौजन्य से पुस्तकालय भवन का निर्माण के उपरांत उद्घाटन सह नवनिर्वाचित विधानपार्षद सर्वेस सिंह तथा बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक सुरेन्द्र मेहत का नागरिक अभिनन्दन समारोह ग्रामीण शिक्षक संजीव कुमार की अध्यक्षता मे हुआ ।उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधानपार्षद सर्वेस सिंह ने कहा कि हमसबो का दायित्व बनता है कि हमसब मिलकर सुसंस्कृत सभ्य समाज का निर्माण करें । ज्ञान विज्ञान के विकास से समाज का विकास होता है । समाज के विकास के लिए हमे हमेशा तत्पर रहना चाहिए । ज्ञान से जुडने के लिए एक अच्छे पुस्तकालय का होना आवश्यक है । ज्ञान के इस मंदिर मे मै आपके साथ हूं और आगे भी रहूँगा । जनप्रतिनिधि को ईमानदारी से काम करना चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि बेगूसरायमे वर्ष  2021  तक दिनकर विश्व विद्यालय नही बना तो मेरे रहने का कोई मायने नही रह जाता है । कार्यक्रम के आरंभ मे विधान पार्षद सर्वेस सिंह और विधायक सुरेन्द्र मेहता को चादर और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया । तत्पश्चात राजेंद्र स्मृति पुस्तकालय का उद्घाटन विधान पार्षद के कर कमलो द्वारा फीता काटकर किए गए । उक्त पुस्तकालय पूर्व मे भारती पुस्तकालय के नाम से जाना जाता था । अब पुनर्निर्माण के बाद राजेंद्र स्मृति पुस्तकालय हो गया । उक्त कार्यक्रम को स्थानीय विधायक सुरेन्द्र मेहता , भाजपा नेता सोमेश चौधरी, प्रभाकर राय, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, अवकाश प्राप्त शिक्षक रामचंद्र राय सहित अन्य लोगो ने सम्बोधित किए । मौके पर भाजपा पश्चिमी मंडल के कार्यकर्ता तथा मलहीपुर गांव के समस्त ग्रामीण उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.