Type Here to Get Search Results !

देह व्यापार सात अभियुक्त गिरफ्तार* प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को दी संवाददाता बेतिया

 *देह व्यापार सात अभियुक्त गिरफ्तार* 



संवाददाता बेतिया

बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय महिला थाना कांड संख्या 29/ 2020 दिनांक 19 दिसंबर 2020 धारा 364, 350 ,506, 372, 373 ,374 ,120 बी 376 ,376 डी बी भा द वि 3,4,5,6,7,8 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम तथा 4/ 17 पॉक्सो एक्ट 75/81 जेजे एक्ट के तहत पीड़िता सह वादिनी के फर्द बयान के आधार पर प्राथमिक अभियुक्त एवं अन्य के विरुद्ध नाबालिक लड़की के साथ देह व्यापार कराने एवं अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज किया गया । जिसमें अभियुक्त बृजेश कुमार गिरी ,उम्र 27 वर्ष ,गिरी टोला मनुआपुल थाना ओपी सुरेश गिरी उम्र 56 वर्ष बैरिया थाना, रितिका गिरी उम्र 26 वर्ष पति प्रभाकर गिरि शिकारपुर थाना, सोनी उर्फ कृतिका गोस्वामी उम्र 20 वर्ष बैरिया थाना, मिथिलेश साह उम्र 25 वर्ष सहोदरा थाना, बिट्टू कुमार उम्र 25 वर्ष थाना नेवरा पटना, किरण देवी उम्र 24 वर्ष थाना हवाई अड्डा पटना के साथ सिल्वर कलर का स्विफ्ट डिजायर कार बरामद किया गया ।वही खाता भी जप्त किया गया ।उक्त जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को दी।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.