Type Here to Get Search Results !

शौचालय के राशी में लाखों की ठगी। ---- दर्जनों लाभार्थियों ने दिया विडियो को आवेदन लगाई गुहार

 शौचालय के राशी में लाखों की ठगी।



---- दर्जनों लाभार्थियों ने दिया विडियो को आवेदन लगाई गुहार 

नौतन/पश्चिमी चम्पारण:-स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी नौतन पंचायत में शौचालय के राशी में लाखों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। ठगी का शिकार हुए दर्जनों लाभार्थियों ने सोमवार को नौतन वीडियो निभा कुमारी को आवेदन देते हुए प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन कर बताया कि लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत बने शौचालय के राशी को वार्ड नंबर दो निवासी विनोद मुखिया द्वारा पैसा चेक करने का बहाना लगाकर दर्जनों लाभुकों से लाखों रुपए की ठगी कर ली गई है। पैसा मांगने पर मारपीट एवं गाली गलौज करने पर उतारू हो जाता है। लाभुक राजु मिश्रा,सिमा देवी,रीता देवी,मदन मुखिया,प्रेम मुखिया आदि लोगों ने नौतन प्रखंड विकास पदाधिकारी निभा कुमारी से न्याय की गुहार लगाई है। वही शौचालय समन्वयक प्रतिश कुमार ने कहा कि जांच कर करवाई की जाएगी। एवं पैसा का रिकवरी किया जाएगा।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.