Type Here to Get Search Results !

रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला प्राथमिकी दर्ज।

 रंगदारी नहीं देने पर जानलेवा हमला प्राथमिकी दर्ज।



बैरिया/पश्चिम चम्पारण :- स्थानीय थाना क्षेत्र के भितहा पंचायत के हरिओम नगर न्यू कॉलोनी में रात्रि करीब 9:00 बजे अपराधियों ने एक डॉक्टर के साथ हाथापाई तथा गाड़ी छतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले को लेकर डॉक्टर शंकर यादव ने बैरिया थाना में आवेदन देकर बताया है कि रविवार के  रात्रि वह अपने निजी क्लीनिक खिरिया घाट से रूम पर जा रहे थे तभी पूर्व से घात लगाए पांच अपराधियों ने गाड़ी को रोककर रंगदारी की मांग करने लगे जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने डॉक्टर के साथ हाथापाई भी की एवं ब्रेजा गाड़ी की शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.