श्याम जी हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज ।
बैरिया/पश्चि
म चम्पारण:- स्थानीय थाना क्षेत्र मलाही टोला गांव में शनिवार के रात्रि युवक की हत्या के मामले में पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी दर्ज प्राथमिकी में मृत श्याम जी के पिता शंभू साहनी बताया कि शनिवार के रात्रि हम सभी परिवार खाना खाकर सो गए सुबह में 4:00 बजे करीब जब जागे तो देखें कि श्याम जी की पत्नी घृती देवी घर के बाहर बेरी के पास बैठी थी जिसे पकड़ कर घर के अंदर ले जाया गया जहां पर मेरा बेटा श्याम जी की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई थी इस संबंध में थानाध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में घृती को नामजद करते हुए न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है तथा अन्य के जानकारी के लिए जांच पड़ताल जारी है।।

