Type Here to Get Search Results !

पांच लीटर चुलाई शराब बरामद। कारोबारी फरार नौतन/पश्चिम चम्पारण:-

 पांच लीटर चुलाई शराब बरामद। कारोबारी फरार 


नौतन/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय थाना क्षेत्र के खलवा खापटोला में शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के तहत पांच लिटर शराब को बरामद किया है। पुलिस के इस अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खलवा खापटोला निवासी ध्रुप मुखिया अपने घर में चुलाई शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस ने सुचना के आलोक में त्वरीत करवाई करते हुए पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति गिलन में शराब रख बिक्री कर रहा है। पुलिस को देख कारोबारी गिलन फेंक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडे ने बताया कि कारोबारी के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस पकड़ने हेतु सघन छापामारी कर रही है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.