Type Here to Get Search Results !

नव पदस्थापित पदाधिकारी ने लिया योगदान।

 नव पदस्थापित पदाधिकारी ने लिया योगदान।



कर्मियों के साथ में की बैठक।

अजीब शमिम

नौतन/पश्चिम चम्पारण:-स्थानीय प्रखंड के नए कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार चंद्रशेखर ने नौतन मनरेगा भवन में सोमवार को योगदान लिया एवं सभी कर्मियों को साथ बैठक की । बैठक के दौरान सभी कर्मियों के साथ परिचय करते हुए कुमार चंद शेखर ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता लंबित पड़े मनरेगा के कार्यों को पूरा करना प्रधानमंत्री आवास जल जीवन हरियाली पशु शेड आदि लंबित योजनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सुचारू रूप से पेमेंट की प्रक्रिया शुरू की जाए। किसी भी योजनाओं में कोताही नहीं बरती जाएगी। सभी कर्मियों को निर्देश देते हुए बताया कि आप अपनी अपनी जिम्मेवारी समझकर कार्य को पूर्ण करें इस दौरान कनीय अभियंता ताबीज, मुकेश कुमार, सोनेलाल कुमार , मनीष कुमार एवं रोजगार सेवक गोविंद कुमार सभी कर्मी मौजूद रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.