Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS आंगनबाड़ी केद्रों का हुआ सामाजिक अंकेक्षण बछवारा संवाददाता प्रभात कुमार की खास रिपोर्ट

 आंगनबाड़ी केद्रों का हुआ सामाजिक अंकेक्षण


बछवारा संवाददाता प्रभात कुमार की खास रिपोर्ट

 बछवाड़ा समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर इस साल का दूसरा सामाजिक अंकेक्षण सोमवार को प्रखंड भर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ। ग्रामीण इलाकों के केंद्रों पर हुए सामाजिक अंकेक्षण समिति की बैठक हुई और केंद्रों पर पंजियों व दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में चर्चा हुई। प्रत्येक ग्रामीण इलाकों के केंद्रों पर समिति की अध्यक्षता वार्ड सदस्य धनंजय कुमार निषाद अध्यक्षता में हुई।सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाओं ने लगातार सभी केंद्रों पर जाकर अंकेक्षण कराया। कादराबाद पंचायत के वार्ड संख्या 2 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 92 पर सामाजिक अंकेक्षण शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। इसमें महिला पर्यवेक्षिका उषा कुमारी सेविका बबिता कुमारी,सहायिका जानकी देवी, केंद्र संख्या 73 पर सेविका सीमा कुमारी, केंद्र संख्या 169 पर सेविका सोनी कुमारी तथा सहायिका एवं स्थानीय महिला नीलम देवी, सुनीता देवी, रामसखी देवी, कृष्णा देवी, पवित्री देवी, पूनम देवी,मनीषा देवी , प्रियंका देवी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.