आधार कार्ड कार्यालय में एक सिस्टम होने से बढ़ी परेशानी।
योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण:-स्थानीय प्रखंड कैंपस स्थित आधार कार्ड कार्यालय में एक सिस्टम होने से कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । आधार कार्ड बनाने की रफ्तार बहुत धीमी है । केवल एक दिन में 40 से 50 लोगों का ही आधार कार्ड बन पा रहा है । इसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है । ग्रामीण राम नारायण प्रसाद रामजी यादव राधेश्याम कुमार शेषनाथ कुमार नितेश कुमार मोहम्मद अरबाज आलम जाकिर अंसारी शाकिर अली सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि हम लोग अलग-अलग गांव से सैकड़ों की संख्या में अपनी अपनी आधार कार्ड में सुधार व नया आधार कार्ड बनवाने के लिए कार्यालय में आ रहे हैं । लेकिन यहां दिन भर में मात्र 40 लोगों का ही आधार कार्ड का सुधार व नया बनाया जा रहा है । बाकी के सभी लोग शाम तक घर वापस चले जाते हैं । इससे काफी कठिनाई हो रही है । आधार कार्ड कर्मी संजीत कुमार यादव ने बताया कि इस आधार कार्ड कार्यालय में केवल एक ही कंप्यूटर सिस्टम है इसलिए कार्य बहुत धीमी गति से हो रहा है । अगर वीडीओ व डीडीसी का आदेश मिलेगा तो एक और कंप्यूटर सिस्टम लगा दिया जाएगा जिससे हम लोगों की व ग्रामीणों की परेशानी कम हो जाएगी । इसकी जानकारी लेने के लिए वीडीओ संजीव कुमार से उनके सरकारी नंबर पर कॉल किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया ।।

