Type Here to Get Search Results !

राशनकार्ड फॉर्म जमा करने को लेकर ब्लॉक परिसर 9 वी दिन भी लगी भीड़, वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ गोविंद कुमार की खास रिपोर्ट

 राशनकार्ड फॉर्म जमा करने को लेकर ब्लॉक परिसर 9 वी दिन भी लगी भीड़ 



वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ गोविंद कुमार की खास रिपोर्ट 



 नावकोठी(बेगुसराय) :- प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय ब्लाक परिसर में राशन कार्ड को लेकर काफी लंबा लाइन देखने को मिला उस लाइन में लगभग 250 से अधिक महिला व  पुरुष का लंबा कतार देखने को मिला।  हम बताते चलें कि सोमवार 14 तारीख से राशन कार्ड फॉर्म भर आटीपीएस काउंटर नम्बर 3 पर जमा होना सुरु हो गया है । वही पहले दिन से ही प्रखण्ड क्षेत्र के हर पंचायत लोग फॉर्म जमा करने को लेकर नजर आए जिसको लेकर आरटीपीएस काउंटर पर काफी भीड़ देखने को मिला । इस भीड़ की वजह से ब्लॉक परिसर में लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा  । जनता के परेशानी को   जिसमें अलग-अलग दिन  अलग-अलग पंचायत के लोगों को आरटीपीएस काउंटर पर फॉर्म जमा करने का दिशा-निर्देश भी दिया गया । जिसमे सोमवार को महेशवाडा पंचायत, मंगलवार को डफरपुर, बुधवार को समसा, बृहस्पतिवार को नावकोठी एवं हसनपुर बागर ,शुक्रवार को पहसारा पूर्वी एवं रजाकपुर ,शनिवार को पहसारा पश्चिमी एवं सैदपुर-विष्णुपुर पंचायत के लोगो का फॉर्म आरटीपीएस काउंटर पर जमा करने का निर्देश दिया गया । जिससे कि जनता को परेशानी ना हो । वही मंगलवार को डफरपुर पंचायत के लोगों में काफी भीड़ देखने को मिला । आरटीपीएस पर फॉर्म जमा करने वाले कर्मचारी अमन कुमार ने कहा की बहुत सारे लोग बचे हुए हैं जिनका कि अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है । जिनको लेकर प्रतिदिन लगभग 200 से 250 लोगो का फॉर्म जमा किया जाता है । वही कई फॉर्म गलत होने के वजह से लोगो को लौटना भी पड़ता है । हम बताते चले कि राशन कार्ड बनवाने के कतार में महिला की संख्या अधिक देखने को मिली । महिलाओं  की संख्या इतनी थी कि आटीपीएस काउंटर से ब्लॉक के मुख्य द्वार तक कतार देखने को मिला । इस राशनकार्ड बनवाने व नाम जुड़वाने के लिए कड़ाके की ठंड में भी महिला व पुरुष अपना काम छोड़ कर कतार में खड़े नजर आए ।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.