अचानक आग लगने से एक घर जलकर राख लाखों की संपत्ति।
योगापट्टी/पश्चिम चम्पारण:- इधर ठंड को लेकर लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं । लोग कहीं आने जाने से परहेज कर रहे हैं । क्योंकि इस जानलेवा ठंडी में किसी तरह की अनहोनी ना हो जाए । इसी ठंडी के मौसम में योगापट्टी प्रखण्ड क्षेत्र के हथिया पंचायत के रमपुरवा गांव स्थित वार्ड संख्या चौदह में सोमवार की रात अचानक आग लगने से एक खर से बना घर जल कर राख में तब्दील गया ।
वैसे आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है । इस घटना में लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई है । इस हादसे में रामायण यादव के घर में रखें दस हजार रुपये नगद चावल गेहूं व अन्य खाद्य सामग्री कपड़ा बर्तन जेवर समेत लाखों की संपत्ति जल कर नष्ट हो गई है । ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका आग की लपटें इतनी विकराल रूप धारण की हुई थी कि देखते ही देखते पूरा घर में रखे सामान सब कुछ जलकर नष्ट हो गया । अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेज दिया गया है । अग्नि पीड़ित परिवार को आपदा की तरफ से सरकारी राशि मुहैया करायी जाएगी ।



