Type Here to Get Search Results !

खेलो इंडिया स्टेडियम हेतु मिथिला विश्वविद्यालय के मैदानों का निरीक्षण खेलो इंडिया के बिहार प्रभारी द्वारा किया गया

 *खेलो इंडिया स्टेडियम हेतु मिथिला विश्वविद्यालय के मैदानों का निरीक्षण  खेलो इंडिया के बिहार प्रभारी द्वारा किया गया।*



 

दरभंगा::- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा खेलो इंडिया कार्यक्रम के लिए दरभंगा में प्रस्तावित स्टेडियम की स्वीकृति प्रदान करने हेतु दिल्ली खेलो इंडिया मुख्यालय के निर्देश पर बिहार प्रभारी ओम प्रकाश मखानिया ने विश्वविद्यालय के मैदानों का निरिक्षण किया।

सबसे पहले उन्होंने डाॅ. नागेंद्र झा स्टेडियम तथा विश्वविद्यालय के राज मैदान  ए और बी का अवलोकन किया।


मैदान की विधि व्यवस्था को देखकर निरीक्षक ने सन्तुष्टि व्यक्त की और उन्होंने कहा कि जल्द ही दरभंगा में खेलों इंडिया के लिए राष्ट्रीय स्तरीय स्टेडियम तैयार होगा। उन्होंने कहा कि अब  दरभंगा में भी  खेलो इंडिया का कार्यक्रम होगा।


इस दौरान विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो० अजय नाथ झा ने मैदान एवं कार्यालय से सम्बंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी देकर खेलो इंडिया के निरीक्षक को संतुष्ट किया। निरीक्षण के दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी प्रो० अजय नाथ झा, सेवा निवृत पी टी आई चंद्रकांत झा, खेल तकनीकी विशेषज्ञ मनीष राज, बी एस ई आई डी सी के सहायक अभियंता मुकेश कुमार सिंह, कनिय अभियंता गणेश कुमार मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.