Type Here to Get Search Results !

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया*

 *नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया*



संवाददाता ठाकुर वरुण कुमार।


समस्तीपुर::- नेहरू युवा केन्द्र, समस्तीपुर द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय, हसौली  पंचायत पतैली पूर्वी में युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के जिला युवा अधिकारी अमित कुमार, विशिष्ट अतिथि डॉ राजाराम यादव, राज भाषा अधिकारी, दिल्ली मेट्रो, एन जी ओसंघ के सचिव सह नेहरु युवा केन्द्र बिहार के राज्य प्रशिक्षक  संजय कुमार बबलू संदिप कुमार ने युवाओ को संबोधित किया। मंच संचालन रवि रौशन कुमार राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक कल्याणपुर ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने युवा/युवती को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के उद्देशों के बारे में बताते हुए देश निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने कि सलाह दी।

   

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश उजियारपुर प्रखंड के सुदूर क्षेत्रों में युवा मंडलों का गठन करना और युवाओं को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के कार्यक्रमों से जोड़ना था|  इस कार्यक्रम का आयोजन 19-24 दिसंबर 2020 के बीच किया गया जिसमे 10 स्वयंसेवकों कि 5 समूह करीब 50 युवा मंडलों का गठन किया और उजियारपुर प्रखंड से लगभग 1000 युवा/युवती को नेहरू युवा केन्द्र संगठन के मुख्य कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों में मुकेश कुमार रतन उजियारपुर, पप्पू कुमार पूसा, प्रतिभा रानी भगवानपुर देसुआ, राजकुमार पतैली पूर्वी, अभिषेक कुमार रोहन कुमार चैता की भूमिका  सराहनीय रही|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.