Type Here to Get Search Results !

मैट्रिक के बोर्ड के परीक्षा के प्रथम दिन पटोरी मे 3 छात्रा कदाचार के आरोप मे निष्कासित

 मैट्रिक के बोर्ड के परीक्षा के प्रथम दिन पटोरी मे 3 छात्रा कदाचार के आरोप मे निष्कासित        

 उदय कुमार पटोरी (समस्तीपुर )  शहर के एएनडी कॉलेज परीक्षा केन्द्र पर मैट्रिक के बोर्ड के परीक्षा के प्रथम दिन कदाचार के आरोप मे 3 छात्रा को निष्कासित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा के प्रथम दिन की दूसरी पाली मे उक्त महाविद्यालय मे परीक्षा दे रही 3 छात्रा को उक्त परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने आये सुपर जोनल दंडाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी सोमनाथ सिंह द्वारा  कदाचार के आरोप मे निष्कासित की गई है । निष्कासित छात्रा स्थानीय परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की बतायी जाती है ।उक्त जानकारी केंद्राधीक्षक डॉ. आर.एन तिवारी ने दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.