Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS किसान आंदोलन के समर्थन व स्थानीय मुद्दो को लेकर विपक्षी दलो

 किसान आंदोलन के समर्थन व स्थानीय मुद्दो को लेकर विपक्षी दलो 


 उदय कुमार पटोरी (समस्तीपुर )  देश मे चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन सहित स्थानीय स्तर पर रेल से जुड़ी जन समस्याओं को लेकर गुरुवार को जन अधिकार पार्टी एवं एआईएसएफ के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर मे धरना दिया । इस दौरान आंदोलनकारियों ने उक्त स्टेशन से गुजरने वाली 1662 डाउन हबीबगंज - अगरतला एक्सप्रेस को रोक दिया एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उक्त आंदोलन का नेतृत्व जाप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक अजय कुमार बुल्गानीन एवं एआईएसएफ जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया । वही उक्त आंदोलन मे जाप के प्रदेश प्रधान महासचिव सूर्यनारायण सहनी, प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार राय, रामबाबू पासवान, धीरेन्द्र राय, टुनटुन राय, विक्की कुमार, अविनाश कुमार राय, खुशबू कुमारी आदि शामिल थे । वही स्थानीय स्तर पर दंडाधिकारी के रूप मे मनरेगा मो. कौशर नियाज जबकि पुलिस पदाधिकारियों मे जीआरपी बछवाड़ा थानाध्यक्ष शंकर राम एवं आरपीएफ के दरोगा मन्नू तिवारी दलबल के साथ मौजुद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.