Type Here to Get Search Results !

चार घरों में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख रोती बिलखती महिला बेहोश होकर गिरी

 चार घरों में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख




रोती बिलखती महिला बेहोश होकर गिरी


मोतिहारी।पताही

पताही थाना क्षेत्र के जिहूली पंचायत के सुरहा गाछी स्थित अचानक आग लगने से 4 लोगों की घर जलकर खाक हो गया। अचानक आग लगी में जगदीश राउत, हरिंदर राउत, योगेंद्र राउत कमल राउत के घर में आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया वहीं पीड़िता बताया कि तकरीबन 3:00 बजे के करीब अचानक आग लगने से घर में रखे वस्त्र खदान फर्नीचर साइकिल नगदी लाखों रुपए की कीमत के रखे गए लकड़ी राख हो गया वहीं पीड़िता कमल रावत योगेंद्र रावत हरेंद्र रावत ने बताया कि फर्नीचर खदान वस्त्र वर्तमान 10,000 नकदी चार बकरी सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गए। आग लगी की सूचना जब तक ग्रामीणों को मिली तब तक सभी सामान जलकर राख हो चुके थे ग्रामीण आग बुझाने का काफी प्रयास किए पर आग की लपट होने के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली लोग चापाकल व पंपसेट से आग बुझाने का प्रयास करते रहे तब तक सभी सामान जलकर राख हो गए सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मैं पानी तक नदारद था जो सिर्फ दिखावे के लिए ही रह गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.