96 जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मोतिहारी।पु0च0
शहर के पतौरा आश्रम रोड मोतिहारी में मुफस्सिल मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा आशा चंद्रा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की 96 जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।मौके पर काफी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल थी, महिला अध्यक्षा आशा चंद्रा ने सभी बच्चों को पठन-पाठन की सामग्री और मौके पर उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां बांटी और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारा देश विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचा। वे हमेशा विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाले व्यक्ति थे।

