Type Here to Get Search Results !

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जयंती मनाया

 भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जयंती मनाया



वीरपुर संवाददाता

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को वीरपुर पश्चिम पंचायत के मुखिया  पंकज कुमार सिंह के आवास पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन ने की। कार्यक्रम के शुरुआत में पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी जी के फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार ने कृषि बिल की चर्चा करते हुए उसे किसानों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुये वाजपेयी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। मौके पर आईटी सेल के संयोजक अमर कुमार, मुखिया पंकज कुमार सिंह, उपमुखिया सुशील कुमार, रामप्रवेश चौरसिया, संजीत पासवान, रामाधार राय आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.