अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म दिन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर ।
(शिविर में निःशुल्क दवा का वितरण )
कोटवा,:(पूर्वी चंपारण )प्रखंड के जसौली पट्टी स्थित अनुसूचित जाति बस्ती में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों मुफ्त इलाज एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में डॉ. बी के श्रीवास्तव, डॉ. रंजन श्रीवास्तव, डॉ छोटन एवं डॉ. अनिकेत आदि ने मरीजों का जांच किया। इस दौरान सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न अटल जी का सपना गरीबों का सेवा करना था। गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना लाकर उनके सपनों को प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं। वाजपेयी जी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में उनकी महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाओं स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को सबसे ऊपर रखा जाता है। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना ने चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली और मुंबई को हाईवे नेटवर्क से जोड़ा , जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए गांवों को पक्की सड़कों के जरिए शहरों से जोड़ा गया। ये योजनाएं सफल रहीं और देश के आर्थिक विकास में मदद मिली। मौके पर सियावर सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नंदू राय, सुनील सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, अक्षय पासवान, पप्पू बाजपेयी, राजन पांडेय, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

