जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी
वीरपुर संवाददाता
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें याद कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया।इस दौरान अटलजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया गया।शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अटलजी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गयी।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।इस अवसर पर बीडीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के ही नही बल्कि विश्व के सर्वमान्य व सर्वप्रिय नेता थे।अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने कहा कि उनके अटल इरादे परमाणु बम परीक्षण तथा कारगिल युद्ध में देखने को मिला।मुखिया संघ के प्रखंड अध्य्क्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे लोगों को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए कई योजनाएं चलाई।समारोह में प्रखंड एग्रीकल्चर पदाधिकारी हंसलाल राम,जिला पार्षद सुल्ताना बेगम,पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार पासवान,मुखिया श्रुति गुप्ता,लाल बहादुर शर्मा,मुखिया प्रतिनिधि शंभु पासवान,सरपंच विश्वनाथ पंडित,रामकुमार हजारी,पंचायत सचिव प्रवीर कुमार,राम सुदिष्ट सिंह, दिवाकर मिश्र,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

