भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट की घटना में पांच लोग घायल।
वीरपुर संवाददाता
वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी तीनकोना गांव में भूमि विवाद को लेकर भाई ने भाई पर जानलेवा हमला कर दिया।जिसमें दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए वीरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है।घटना के संबंध में घायल जैनुल आविदीन साह,मो. अहसानुल हक,मो.सनाऊल,मो.आविद ने पुलिस को थाना पर बताया कि मो.जावेद के द्वारा भूमि विवाद को लेकर जानलेवा हमला किया गया है।जिससे मेरी पूरी परिवार घायल हो गया हूं।आगे उन्होंने बताया कि विगत 29 अगस्त को भी मो. जावेद के द्वारा मेरे उपर जानलेवा हमला किया गया था।जिसमें मेरा सर फट गया था और मैं गंभीर रूप से जख्मी हो था। जिसमे मामला न्यायालय में चल रहा है।इसके बावजूद भी मो. जावेद के द्वारा 24 दिसंबर को एक बार फिर जानलेवा हमला किया गया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने बताया कि उक्त मारपीट की घटना में मो. जैनुल आविदीन साह,मो. अहसानुल हक,मो.सनाऊल, मो.आविद,मो जावेद घायल हो गए है।पीड़ित व्यक्ति के आवेदन के आलोक में पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

