इनामी अपराधी लक्षमण सहनी गिरफ्तार
वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता विजय भारती की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय)
कांड संख्या 223/2018 का फरार अभियुक्त मेहदौली पंचायत के बगरस निवासी लक्षमण सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया।उसपर पुलिस ने 300 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। उक्त अपराधी पर पुलिस पर भी हमला करने का आरोप है ।

