सड़क की स्थिति नरकीय लोग जान जोखिम में डालकर भी होता है आना जाना
वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी के साथ:- गोविन्द कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट नावकोठी (बेगुसराय)
नावकोठी प्रखण्ड क्षेत्र के कई गांव व पंचायत के सड़क की स्थिती नरकीय बनी हुई है जिसमे बेगमपुर और चक्का का सड़क भी शामिल है इस रास्ते से कई गांवो के लोग अनुमंडल मुख्याल को जाते है, वही छतौना के सड़क की भी स्थिति नरकीय है, छतौना से छतौना अझौर पुल तक करीब 3 किलोमीटर सड़क की स्थिति नरकीय है,लोग साईकल,मोटरसाइकिल व चारपहिया से किया पैदल उन्हें पैदल चलने में भी परेशानी होती है,ग्रमीणों का कहना है कि छतौना पुल पर कच्ची अप्रोच पथ बनने से कई प्रखण्ड ,पंचयात व गांव के लोगो को परेशानी झेलना पड़ता है, इस पुल के बनने से अनुमंडल मुख्याल बखरी से जिला मुख्याल बेगुसराय को जोड़ती है जिस मार्ग से सैकड़ो लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है ,लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर इस मार्ग से आते जाते है! अगर 1 इंच की भी तो गलती हुई तो लोगो की जान जा सकती है, लोग भगवान भरोसे इस सड़क से जाते हैं । अगर थोड़ी भी बर्षा हो जाये तो सड़क से आना जाना जोखिम भरा हो जाता है । यह सड़क टकनपुरा, नावकोठी, डफरपुर,वृंदावन,इनैया,
रजाकपुर, व खगड़िया ज़िला मुख्याल के लोगो का भी आना जाना होता है !

