Type Here to Get Search Results !

कुलपति की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई सिनेट की बैठक।


 कुलपति की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई सिनेट की बैठक।


वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार साहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट।

दरभंगा::- सिनेट की बैठक माननीय कुलाधिपति महोदय द्वारा अध्यक्षता हेतु अधिकृत कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज सौहार्दपूर्ण  वातावरण में सम्पन्न हुई। कुलपति द्वारा अभिभाषण  पर चर्चा के दौरान अधिकांश सदस्यों ने समर्थन ब्यक्त किया। प्रतिकुलपति प्रो डौली सिन्हा ने वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्तुत किया । माननीय सदस्यों द्वारा सभी प्रस्ताव पास किए गए। बैठक के अन्त में कुलसचिव डा मुश्ताक अहमद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस बीच  महाविद्यालय, विश्वविद्यालय , सिनेट सिन्डिकेट से जुड़े लोगों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। राष्ट्रगान के बाद सिनेट की बैठक समाप्ति की गई। कुलपति महोदय के आदेश से कुलसचिव ने घोषणा की कि सिनेट की बैठक के उपलक्ष्य में दिनांक 23-12-2020 को विश्वविद्यालय के सभी विभाग, स्ववित्तपोषित योजना अंतर्गत चल रहे सभी संस्थान, सभी अंगीभूत,सम्बद्ध  महाविद्यालय बन्द रहेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.