गरीबो के बीच बाटा गया कम्बल, पीड़ित के आंखों में दिखी चमक
वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ गोविंद कुमार की रिपोर्ट
नावकोठी(बेगुसराय) ठंड का प्रकोप बढ़ने से क्षेत्र के लोग सहम गये हैं । हम बताते चले कि ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है । जिसको लेकर गरीब लोगो की परेशानी काफी बढ़ गया है । कुछ गरीब परिवार ठंड में ठिठुरते नजर आते हैं , जिसको लेकर नावकोठी में कंबल का वितरण किया गया । हम बताते चले कि यह कंबल गरीब, निसहाय और विधवा लोगो के बीच बाटा गया । मोहम्मद सलमान ने बताया कि कुछ गरीब लोग ठंड में सिकुड़ रहे थे । इसकी सूचना अमित कुमार उर्फ फुचो को दिया गया । हम आपको बताते चले कि अमित कुमार उर्फ फुचो एआईएसएफ के पद पर भी रह चुके हैं । जानकारी के बाद अमित कुमार के द्वारा अपने निजी कोष से क्षेत्र के गरीबो में लगभग 150 कम्बल बाटा गया । कम्बल लेने के बाद ठंड से पीड़ित लोगो के आंखों में चमक देखने को मिली । पीड़ित लोगों ने अमित कुमार को आशीर्वाद भी दिया । अमित कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं कि क्षेत्र का कोई लोग दुखी ना रहे , इसी वजह से हम मेहनत कर रहे हैं ।


