पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस की कीमत बढ़ने से आम आदमी हुए परेशान:-- सुरैया
बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- केंद्र सरकार के द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों यथा रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दम में लगातार वृद्धि होने के कारण आम आदमी बहुत परेशान हो गया है, विगत वर्ष कोरोना का संक्रमण अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि लोगों को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है, इसके कारण आई आर्थिक मंदी में कई लोग बेरोजगार हो गए हैं, इसके ऊपर से महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, ऐसे समय में, केंद्र सरकार की ओर से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कुछ ऐसा ही होगा कि परेशानी कम होगा ,मगर इसके बावजूद रसोई गैस ,डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी होना, इसका बोझ आम आदमी पर बुरा असर पड़ा है, सामान की कीमत बढ़ रही है, कोरोना काल के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कच्चे तेल की कीमत में कमी आई है, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी होने से महिलाओं को अधिक आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है, सरकार ने गरीबों को उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस चूल्हा और सिलेंडर दिए हैं गैस की कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है, इससे गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को परेशानियां उठानी पड़ रही है ,केंद्र सरकार को कोस रही हैं। एक माह में दो बार रसोई गैस की कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसमें मुख्यता गृहणियां का अधिक योगदान है।
डीजल के दामों में भी प्रति सप्ताह बढ़ोतरी होने से वाहन चालकों ,भाड़ा पर चलने वाले गाड़ियों ,ट्रक, बस, कार, मोटरसाइकिल रखने वालों को काफी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, ऐसी स्थिति में सरकार से, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ भारत की सदस्य, सुरैया साहब ने मांग है कि रसोई गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में अभिलंब कमी की जाए ताकि आम उपभोक्ता को इस महंगाई से मुक्ति मिल सके।।

